· यात्री उड़ान के 60 मिनट पहले एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करें।
· शिमला सिटी से शिमला एयरपोर्ट और शिमला एयरपोर्ट से शिमला सिटी के लिए एचपीडीटीसी की बस सेवाएं भुगतान आधार पर उपलब्ध रहेंगी।
· हाथ के सामान में बैग के साइज ऊंचाई 55 सेमी (22 इंच), लंबाई 33 सेमी (14 इंच), चौड़ाई 20 सेमी (8 इंच) कुल 110 सेमी के सामान के रूप में प्रति यात्री 10 किग्रा सामान की अनुमति है।
· सभी यात्री चेकिंग / बोर्डिंग के समय सत्यापन के लिए अपने आधार कार्ड / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस या मूल फोटो पहचान पत्र अवश्य रखें अंतरराष्ट्रीय पर्यटक (विदेशी) के मामले में मूल पासपोर्ट आवश्यक है।
· 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की आयु का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने पर निःशुल्क यात्रा की अनुमति होगी, 2 वर्ष की आयु से अधिक से कुल किराया प्रभारित किया जाएगा।
· यद्यपि यात्रियों को अपने समूह में समायोजित करने के लिए प्रयास किया जाएगा तथापि हमेशा उसी उड़ान में समूह / परिवार को शामिल करना संभव नहीं होगा , क्योंकि हमें वजन समायोजन और यात्री लोड की तैयारी की जरूरत होती है या प्राथमिकता सीटों को समायोजित करने की आवश्यकता पड़ती है।
· कंपनी बिना कोई कारण बताए किसी उड़ान के प्रारंभ करने या जारी रखने में रद्द या विलंब करने या यात्रा के मार्ग को बदलने या यात्रा के मार्ग से विचलित होने या विमान के प्रकार में परिवर्तन और उसके कारण हुई कोई देयता या अन्य कारणों से यात्रियों को या किसी भी अन्य कारणों जो भी रहे हों के कारण किसी अन्य व्यक्ति को क्षति में अधिकार अपने पास आरक्षित रखती है। कंपनी अपने पास किसी व्यक्ति जिसे यह मानती है कि वह यात्रा के अयोग्य है या जो कंपनी की राय में विमान के लिए या बोर्ड हुए व्यक्ति के लिए जोखिम उपस्थित कर सकता है को ले जाने से इनकार करने का अधिकार भी आरक्षित रखती है।
· यदि किसी चरण में यह पाया जाती है कि विमान (बुक किए गए यात्री के साथ) ओवरलोडेड है कंपनी को यह निर्णय करने का अधिकार रहेगा कि किस यात्री को उतारा जाए और ऐसे निर्णय सभी यात्रियों पर बाध्यकारी होंगे।
· किसी यात्री की मौत की स्थिति में, या किसी यात्री को किसी भी शारीरिक क्षति या घाव का सामना करना पड़ता है जिसके परिणामस्वरूप उसे स्थायी अक्षमता के कारणों से अपने सामान्य कर्तव्यों या व्यापारिक व्यवसाय करने या कब्जा करने से अक्षम किया जाता है, ऐसे प्रत्येक यात्री के लिए वाहक की देयता रु. 20,00,000 / - (रुपए बीस लाख मात्र) होगी।
· हेलीकॉप्टर में बैग / खाने की सामग्री / मोबाइल फोन / कैमरा की अनुमति नहीं होगी।
· अग्रिम बुकिंग यात्रियों को मौके पर बुक यात्रियों से प्राथमिकता होगी।
· टिकट अहस्तांतरणीय है।
· कंपनी द्वारा जारी किया गया यह यात्रा दस्तावेज निम्नानुसार रद्दीकरण के नियमों के अधीन होगा:
1. | उड़ान के प्रस्थान से 0 से 59 मिनट पहले | कोई धन वापसी नहीं |
2. | उड़ान के प्रस्थान से 60 मिनट से 23:59 घंटे पहले | 50% धन वापसी |
3. | उड़ान के प्रस्थान से 24 घंटे से 47: 59 घंटे पहले | 70% धन वापसी |
4. | उड़ान के प्रस्थान से 48 घंटे या उससे अधिक पहले | 95% धन वापसी |
5. | पवन हंस लिमिटेड द्वारा उड़ान रद्द किए जाने पर | पूरी धन वापसी |
6. | यात्री द्वारा नो शो | कोई धन वापसी नहीं |
· पवन हंस अपनी उड़ान को इसके अपने नियंत्रण से बाहर होने की स्थिति यथा खराब मौसम की दशा, तकनीकी दोष और सरकारी विनियम/आदेश/अपेक्षाओं आदि में रद्द करने या विलंब करनेका अधिकार आरक्षित रखता है। इन दशाओं में पवन हंस का दायित्व किराए की राशि की पूरी धन वापसी तक सीमित रहेगी।
· हम्पी हेलीकॉप्टर राइड में पवन हंस की सेवाएं भारत की विधि के अनुसार शासित और परिभाषित होंगी और किसी विवाद या मुकदमेबाजी के लिए मात्र दिल्ली के न्यायालय न्यायाधिकार क्षेत्र हैं।
· कथित उड़ान के बारे में कोई विवाद दिल्ली के न्यायाधिकार क्षेत्र के विषयाधीन है।
· धन वापसी की राशि संबंधी नीति अर्थात रद्दीकरण की तिथि से 20 कार्यदिवसों के भीतर राशि प्राप्त होगी।
· कुछ खतरनाक सामग्रियों यथा एयरोसोल, आतिशबाजी, ज्वलनशील तरल के साथ विमान में यात्रा वर्जित है। यदि आप इन प्रतिबंधों को नहीं समझ रहे हैं अतिरिक्त सूचना अपनी एयरलाइन से प्राप्त करें।
· किराया विवरण (1ली जुलाई के बाद)
चंडीगढ़-शिमला | शिमला-चंडीगढ़ |
मूल किराया | रु. 2948 | मूल किराया | रु. 3100 |
जीएसटी (5%) | रु. 147 | जीएसटी (5%) | रु. 155 |
यूडीएफ | रु. 250 | पीएसएफ | रु. 153 |
पीएसएफ | रु. 153 | पीएसएस | रु. 91 |
योग | रु. 3499 | योग | रु. 3499 |
· शिमला-चंडीगढ़-शिमला के मध्य हेली टैक्सी सेवाएं हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत शासित होगी।
· उक्त उड़ान के संबंध में किसी भी विवाद के लिए दिल्ली के न्यायालय न्यायाधिकार क्षेत्र हैं।
नोट:-
· कृपया विमान में संरक्षा निर्देश पुस्तिका पढ़ें।
· उड़ान में तरल की अनुमति नहीं है।
· संरक्षित हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए पवन हंस लिमिटेड में वजन प्रतिबंध मानकों का पालन अनिवार्य है और यात्रियों से इस संबंध में कर्मचारियों को सहयोग का निवेदन है।